यहां नदी के बहा युवक, sdrf ने शव किया बरामद

खबर शेयर करें -

आज रविवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि विगत दिवस एक व्यक्ति लक्ष्मण झूला क्षेत्र से नदी में बह गया, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पति से हुआ पंगा तो पत्नी चढ़ गई पानी की टंकी में…

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति परिवार सहित राजस्थान से यात्रा हेतु आये थे। कल शाम गीता भवन के पास नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति नदी में बह गया।


SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम:-

यह भी पढ़ें -  राम सिंह कैड़ा ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री दी।

इंद्र चंद्र सोनी उम्र-65 पुत्र अमलोक चन्द्र
निवासी :- बीकानेर, राजस्थान


SDRF टीम का विवरण :-

उप निरीक्षक सचिन रावत
आरक्षी मातवर सिंह
आरक्षी रविन्द्र नेगी
आरक्षी पंकज बिष्ट
आरक्षी सुमित नेगी
आरक्षी अजीत सिंह
चालक जितेन्द्र चौधरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999