युवती ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म व लाखों की रकम देने का आरोप

खबर शेयर करें -

खटीमा में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व दहेज के रूप में 21 लाख लेने का आरोप लगाया है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और परिजनों द्वारा शादी के लिए दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ दुष्कर्म और परिजनों के खिलाफ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा में पथराव के बाद हिंसा मामले में एफ आई आर दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

तहरीर में युवती का कहना है कि वह जनवरी 2020 में एक बार हरियाणा के रेवाड़ी में इसरावती नामक महिला के घर गई थी। जिनकी पुत्री की शादी थी। वहां पर इसरावती की ननद आशा देवी के पुत्र अजय गिरी से उसकी मुलाकात हुई। अजय गिरी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे दोस्ती गांठ ली।

होटल में दुष्कर्म, टालता रहा शादी
युवती ने आरोप लगाया कि जनवरी 2021 में युवक खटीमा पहुंचा। उसने एक होटल में उसे बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब भी वह युवक से शादी की बात कहती तो पर टालता रहा। इस दौरान बार-बार शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की, कुमाऊं मंडल में मूसलाधार बरसात जारी

दहेज के नाम पर मांगे 25 लाख
तहरीर के अनुसार एक दिन फोन पर अजय ने कहा कि उसके घर वाले शादी के लिए मना कर रहे हैं। बार-बार बोलने पर अजय ने अपने घर में बात कराई। तब उसके घर वालों ने कहा 25 लाख की मांग कर दी। युवती के अनुसार उसने 21 लाख रूपये दे भी दिए। इसके बाद भी शादी के लिए मना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  गोला संघर्ष समिति ने झूठे आश्वासन के बाद गुस्साए वाहन स्वामियों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला दहन किया

युवक सहित मां-बाप, भाई-भाभी सब पर मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांधीनगर बाउंटरा पब्लिक स्कूल के पास रेवाड़ी हरियाणा निवासी अजय गिरी, पिता नर सिंह गिरी। माता आशा देवी, भाई संजय गिरी, भाभी शीला गिरी एवं शिवम गिरी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर सीओ वीर सिंह के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक रूबी मौर्य को सौंपी गई है। जल्द ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999