यहां युवकों ने निकाली तलवारे, पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नैनीताल में टोल पॉइंट पर आए दिन टोल कर्मचारीयों के साथ पर्यटकों के झगड़ो की खबरें आम होती जा रही हैं जहाँ टोल को लेकर पर्यटकों और टोल कर्मियों में कभी लात घूसे तो कभी लाठी डंडे तक निकल आते हैं

नैनीताल में टोल टैक्स देने के बजाय बदमाशों का तलवार से हमला करने का फोटो सामने आया है गुंडे पर्यटकों ने चुंगी में टोल टैक्स देने से इनकार करने के साथ टोल कर्मियों पर तलवार से वार कर दिया। हमलावर पर्यटक कार लेकर भाग गए और शहर के दूसरे छोर में जाकर पुलिस के हाथों पकड़े गए। तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें -  ट्रक अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने किया रेस्क्यू

नैनीताल में तल्लीताल की लेक ब्रिज चुंगी में रात लगभग आठ बजे एक मारुति आल्टो कार पहुंची। नगर पालिका के नियमों के अनुसार चुंगी का ठेकेदार नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स लेता है

तभी हल्द्वानी की तरफ से आई एक कार में चार लोग आए। कार को चला रहा सिक्ख युवक और एक अन्य सिक्ख युवक बाहर निकले और मयान से तलवार निकालकर लहराते हुए कर्मियों पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें -  मामूली बात पर भतीजे ने चाचा का फोड़ा सिर,मौत

टोल कर्मी उनको रोकने की कोशिश की लेकिन तलवार से हमला कर बैरियर को साइड कर भाग खड़े हुए. सूचना टोल कर्मियों ने पुलिस को दी जहाँ पुलिस कार समेत बारह पत्थर चुंगी में दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों में दो लोग कार छोड़कर फरार हो गए बताई जा रहे कि हमलावर में कुछ लोग बाजपुर और हल्द्वानी के रहने वाले हैं पुलिस दोनों को लेकर तल्लीताल थाने ले आए जहां आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नकली कैंसर दवा रैकेट: अस्पतालों से डेटा लेकर तीन तरीके से मरीजों को बनाते थे शिकार, बिन दुकान ऐसे चल रहा था धंधा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999