मुजफ्फरनगर के युवक ने बनाया पहाड़ का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र , ऐसे हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान में बड़े फर्जी वाले का खुलासा हुआ।

मुजफ्फरनगर के शिकारपुर निवासी साजिद ने पिथौरागढ़ के भाटकोट के पते पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया और आराम से जिला मुख्यालय के शास्त्री मार्केट में कपड़े की दुकान चलाने लगा।

नगर में चल रहे सत्यापन अभियान के दौरान यह मामला पकड़ में आया कि साजिद वर्ष 2014 में पिथौरागढ़ आया और उसने अपना जन्म वर्ष 2004 में पिथौरागढ़ के भाटकोट में होना दर्शाते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा दिया।

यह भी पढ़ें -  पलक झपकते ही तिनके की तरह गौला के उफान में बह गया मकान

जन्म प्रमाण पत्र पर भाटकोट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मोहर लगी थी। जबकि भाटकोट क्षेत्र नगरपालिका के अंतर्गत आता है और नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों का जन्म प्रमाण पत्र नगर पालिका परिषद ही जारी करती है।


शक होने पर जांच की तो फिर राज खुल गया कि उसे गैस कनेक्शन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी थी और उसने गांधी चौक में सब्जी की दुकान चलाने वाले अपने मित्र फहीम से संपर्क किया तो फहीम ने उसे विमल नाम के युवक से मिलाया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इन 2 वार्डों के लोगों ने विद्युत विभाग के द्वारा किए जा रहे कटौती को लेकर अधिशासी अभियंता का कार्यालय में घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन दर्ज

बहरहाल उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करने वाले दो और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


गौरतलब है कि आजकल बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है, उसी दौरान यह मामला पकड़ में आया।

यह भी पढ़ें -  स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचा जोड़ा, जानिए डेनियल-मरलेन की कहानी

एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि सभी बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए प्रपत्रों की जांच की जा रही है और यह कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999