उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों में बढ़ी बेचैनी, इन्हें मिल सकती है कुर्सी

खबर शेयर करें -
cm dhami uttarakhand-assembly-gairsain-monsoon-session

उत्तराखंड की एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने बयानों से संकेत दिए हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें दिल्ली हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान से इशारा मिलते ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है।

उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

सीएम धामी अभी दिल्ली से लौटे हैं। गौरतलब है कि धामी सरकार में वर्तमान में पांच मंत्री पद खाली पड़े हैं। ऐसे में कई विधायक लंबे समय से कैबिनेट में जगह बनाने की आस लगाए हुए हैं। लगातार हो रहे अटकलों और चर्चाओं ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मियों को और भी गर्मा दिया है।

यह भी पढ़ें -  Filmfare 2025: फिल्म लापता लेडीज का रहा दबदबा!, इनको मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, यहां देखे पूरी लिस्ट

धामी कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकता है मौका

सत्ता के गलियारों में यह चर्चा भी है कि मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने के लिए नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक सभी की निगाहें अब दिल्ली पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री धामी कब और किन चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करते हैं।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-मुख्य सहायक बाल विकास परियोजना ऑफिसर बिशन सिंह धपोला के मामले में सरकार को झटका, अभिकरण का आदेश बरकरार

इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

वहीं सियासी गलियारों में कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड में उत्तराखंड शासन ने आनंद सिंह नेगी को किया नामित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999