IND vs PAK मैच खेलने के लिए पाकिस्तान की ये 3 डिमांड, इसमें से भारत एक शर्त कभी नहीं मानेगा

खबर शेयर करें -

 

pakistan-three-demands-to play india-vs-pakistan-match-in-t20-world-cup-2026-

Pakistan Placed Three Demands Before The ICC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पहले ही भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर चुका है। हालांकि इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से बातचीत की मांग की है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

क्या 15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच? T20 World Cup 2026

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े भारत और पाक के बीच मैच कराने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास कर रहा है। बीते दिन आठ फरवरी को आईसीसी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की मीटिंग भी हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को खेलने के लिए आईसीसी के सामने तीन बड़ी डिमांड रखी है। ये डिमांड ऐसी है कि इनमें से एक डिमांड तो भारत कभी मानेगा ही नहीं।

यह भी पढ़ें -  श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौधाम हल्दुचौड़ गौशाला हॉस्पिटल का भूमि पूजन, एवं श्रीधाम अयोध्या जी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 22 जनवरी शुभ अवसर के उत्साह को हर्षोल्लास को धूमधाम से मनाया

मैच खेलने के लिए पाकिस्तान की ये 3 डिमांड Pakistan Placed Three Demands Before The ICC

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए आईसीसी के सामने तीन शर्तें रखी हैं।

  • पहली डिमांड – पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू की मांग
  • दूसरी डिमांड – भारत के खिलाफ फिर से बाइलेटरल क्रिकेट शुरू हो
  • तीसरी डिमांड – भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं
यह भी पढ़ें -  नैनीताल – शादी के 20 दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार, धरी रह गई धूमधाम से विवाह की तैयारियां, खोजबीन में जुटी पुलिस

भारत कभी नहीं मानेगा पाकिस्तान की दूसरी डिमांड

हालांकि पाकिस्तान की दूसरी डिमांड भारत कभी नहीं मानेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार द्वीपक्षीय सीरीज साल 2012 में हुई थी। राजनीतिक तनाव के चलते 16 सालों से दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से और भी ज्यादा सख्ती

बताते चलें कि बीते साल हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्स भी ज्यादा सख्त हुआ है। इस हमले के बाद से ही भारत ने पाक के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना बंद कर दिया था। एशिया कप 2025 में भी टीम ने पड़ोसी देश के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। देखा जाए तो भले ही भारत पाक की दो डिमांड के लिए हामी भर दें। लेकिन वो कभी भी बाइलेटरल सीरीज के लिए हां नहीं बोलेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999