उधम सिंह नगर को सीएम धामी की सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें -
cm dhami udham singh nagar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नानकमत्ता में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह में शिरकत। इस दौरान सीएम ने 967.98 लाख की लागत से बने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास किया।

उधम सिंह नगर को सीएम धामी की सौगात

उधमसिंह नगर दौरे के दौरान सीएम ने 7 घोषणाएं की। जिसमें साधु नगर स्थित कैलाश नदी पर पुल, राय सिख भवन के लिए धनराशि अवमुक्त करने, नानकमत्ता बांध को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, सनातन धर्म उत्थान समिति भवन एवं मन्दिर निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने, ज्ञानपुर से बरकीडण्डी-औदली से डोहरी- एस्था बी से देवीपुरा-गिधौर परसैनि-बैलपड़ाव को जोडने वाले सड़क मार्ग का डामरीकरण, पर्वतीय उत्त्थान समिति के अतिरिक्त कक्ष के लिए धनराशि उपलब्ध कराने व खटीमा के नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप रखने की घोषणा शामिल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्डबड़ी खबर(उत्तराखंड)कार गहरी खाई में गिरी,तीन लोगों का रेस्क्यू ।

आने वाली पीढ़ियों और समाज को प्रेरणा देंगे भगवान बिरसा: CM

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमारे जनजातीय समुदाय की गौरवशाली परंपराओं, संघर्षों, बलिदानों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करने का दिन है। सीएम ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के गौरव, साहस और स्वाभिमान के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए जो आने वाली पीढ़ियों और समाज को प्रेरणा देंगे। सीएम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने छोटी सी उम्र में ही समाज में स्वतंत्रता, स्वराज और स्वाभिमान की भावना जागृत की, सम्पूर्ण आदिवासी समुदाय को एकजुट कर उसे एक नई दिशा प्रदान की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में इलाज कराना हुआ महंगा…….. …… पर्चा समेत यह जांचें, वार्ड शुल्क और एंबुलेंस का किराया हुआ इतना
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999