उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर, RCB की जीत के बाद जड़ा 83वां इंटरनेशनल शतक – Virat Kohli Centuries

खबर शेयर करें -
ind-vs-sa-odi-virat-83rd-century-neem-karoli-baba-

Virat Kohli centuries: विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत और साउथ अफ्रीका(india vs south africa) के बीच चल रही ओडीआई सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर विराट ने अपने क्रिकेटिंग करियर में एक औऱ रिकॉर्ड जोड़ लिया है। उन्होंने बीते दिन हुए वनडे मैच में 52वां शतक (virat kohli centuries) जड़ा। विराट के इस कमबैक की हर कोई चर्चा कर रहा है। आखिर ये मुमकिन कैसे हुआ? चलिए जानते है।

india vs south africa विराट कोहली ने जड़ा शतक (virat kohli centuries)

बीते दिन इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। विराट की बेहतरीन बल्लेबाजी से रांची का स्टेडियम गूंज उठा। इस मैच में कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया। मजे की बात ये है कि इस शतक के बाद कोहली ने रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव : आरक्षण रोस्टर को लेकर HC सख्त, इस दिन होगी अगली सुनवाई
ind vs sa

उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर

हालांकि रन मशीन कोहली के क्रिकेटिंग करियर में एक वक्त ऐसा आया था जब सभी ने मान लिया था कि वो कमबैक नहीं कर पाएंगे। फार्म में आना नामुमकिन सा लग रहा था। हालांकि इसके बाद कोहली ने स्प्रिचुअलिटी का रास्ता अपनाया। जिससे धीरे-धीरे उन्होंने गेम में वापसी की। फिर चाहे वो बीते साल आरसीबी का पहला आईपीएल खिताब हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में 83वीं(virat kohli total centuries) सेंचुरी।

यह भी पढ़ें -  जंगल में मिली महिला की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा -पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, डीजल से जलाया था शव

नीम करोली बाबा के मुरीद है विराट कोहली Neem Karoli Baba

विराट कोहली की स्प्रिचुएलिटी की राह पर उत्तराखंड के बाबा उनके मार्गदर्शक बने। अब आप इसे बाबा का चमत्कार कहें या फिर कुछ औऱ, ये आप पर है। लेकिन कहा जाता है कि विराट कोहली की कैंची धाम आकर किस्मत बदल गई। नीम करोली बाबा के कैंची आश्रम को किस्मत बदलने वाला धाम भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -  ब्लूमिंग अकैडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,, 38 वे राष्ट्रीय खेल शुभंकर मौली ने किया उद्घाटन

दुनिया भर से लोग यहां आते है। अपने करियर के डाउनफॉल के दौरान विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यहां आए थे।जिसके बाद से ही उन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था।

प्रेमानंद महाराज के भी है भक्त Premanand ji maharaj

नीम करोली बाबा के अलावा विराट और अनुष्का किसी को मानते है तो वो है प्रेमांनद महाराज जी। उनके दरबार में वो अक्सर जाते रहते हैं। एक वायरल वीडियो में प्रेमानंद जी उन्हें जप करने को कहते है। ठीक यही उपदेश बाबा नीम करोली भी अपने भक्तों को देते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999