यहां क्वारब पुल के नज़दीक भू-स्खलन का ये खतरनाक मंज़र

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के कवारब में भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गए।

नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में एक भूस्खलन का वीडियो बना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भूस्खलन को भांपते हुए रोडवेज बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को कुछ दूरी पर रोक लिया। बस के पीछे ट्रैफिक भी रुक गया और सुरक्षित हो गया। इस बीच एक स्कूटी सवार अपनी जिंदगी का रिस्क लेकर, भूस्खलन को चुनौती देते हुए उसे पार कर गया। बात दें कि ये रोड चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल।

कटे हुए एक हिस्से में कमजोर पड़ी पहाड़ी टूटकर गिर गई। इस क्षेत्र में जे.सी.बी.मशीन से पहाड़ की कटाई की जा रही है। पहाड़ से भूस्खलन के दौरान धूल का एक गुबार भी उठा। भूस्खलन के बाद मार्ग को मशीन की मदद से खोल दिया गया। वीडियो नैनीताल जिले में मोना लवेशाल को जाने वाले मोटर मार्ग से बनाया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999