PM Modi Birthday: Trump से लेकर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के पीएम तक… जन्मदिन पर यहां-यहां से आई शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

PM Modi Birthday pm narendra modi 75th birthday

PM Modi 75th Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपना 75वां जन्मदिन (narendra modi age) मना रहे है। इस अवसर पर देश-विदेश से उनके लिए सुभकामनाएं संदेश आ रहे हैं। देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा हैं। पीएम मोदी को ग्लोबल लीडर्स से भी बधाइयां मिल रही है।

PM Modi Birthday: डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वa बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!- प्रेसिडेंट डीजेटी।”

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में दहशत : दरवाजा तोड़ घर में घुसा गुलदार, महिला पर किया हमला

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भेजा ये संदेश

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “नमस्कार मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी, आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूजीलैंड भर के आपके सभी मित्रों की ओर से आपको बधाई। क्योंकि आप 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि न्यूजीलैंड इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ और अधिक साझेदारी करेगा, क्योंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे दोनों महान राष्ट्र वह सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त करें जिसकी हमें तलाश है। मुझे उम्मीद है कि मैं मार्च में आपके द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य का बदला यहां न्यूजीलैंड में आपकी मेजबानी करके चुका पाऊंगा।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दिनदहाड़े झपटमारी, भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला के कुंडल लूट, घर के बाहर खड़ी थी

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भी दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है। हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं। प्रधानमंत्री, मैं जल्द ही आपसे मिलने और दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं।”

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999