बाघ और सांड की जबरदस्त भिड़ंत, दुम दबाकर भागा बाघ

खबर शेयर करें -


रामनगर । गुरुवार सुबह रामनगर क्षेत्र के ग्राम ढिकुली के समीप स्थित एक रिसॉर्ट के सामने जंगल में बाघ और सांड की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गांव के पास बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। घटना के बाद कॉर्बेट प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि सड़क किनारे स्थित जंगल में एक बाघ ने जंगल में घूम रहे एक सांड पर अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद सांड ने भी बाघ पर जबरदस्त हमला कर दिया और बाघ को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। काफी देर तक सांड और बाघ के बीच संघर्ष होता रहा। सांड के संघर्ष के आगे आखिरकार बाघ को हार माननी पड़ी और बाघ अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भाग गया । बताया जाता है कि कुछ देर बाद यह बाघ पुनः इसी स्थान पर घूमता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दीगांत नायक ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की गश्त शुरू कर दी गई है।जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है वहां पर लोगों की आवाजाही रोकने के साथ ही घटना के समीप विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बाघ से संघर्ष कर रहा सांड भी जंगल से बाहर आ गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर तबाही! बादल फटने से मलबे में समाया सब कुछ, तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999