उत्तराखंड: गंभीर बीमारी से तंग आए मिस्त्री ने ग्लाइंडर से गला काट की खुदकुशी……

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। डेढ़ साल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने ग्लाइंडर मशीन से गला काट कर अपनी जीवनलीला समाप्त का ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि दूधियानगर में एक व्यक्ति ने अपना गला काट दिया है। सूचना पर एसएचओ मनोज रतूड़ी टीम के साथ वार्ड नंबर 13 में रहने वाले असगर अली के घर पहुंचे। घर के कमरे में असगर (45) मृत पड़ा था। परिजनों ने बताया कि असगर डेढ़ साल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। बीमारी की वजह से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। उसने घर पर पड़ी ग्लाइंडर मशीन से अपना गला काट लिया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत: CM के श्रीनगर दौरे के बाद तेज हुई अटकलें, विधायकों ने दी सफाई

मुख्यमंत्री का सख्त रुख जारी, अब इन पर FIR के स्वीकृति
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मृतक मिस्त्री का काम करता था। डेढ़ साल पहले उसकी किडनी खराब होने के साथ ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गया था। वह बिस्तर पर ही रहता था और काम पर जाना भी बंद हो गया था। उसने काम में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन से खुद का गला काट लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसाः जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त! 2 जवानों की मौत, पांच घायल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999