बिरादरी में नाक ऊंची रखने को कर दी अपनी ही बेटी हत्या

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में बिरादरी में नाक ऊंची रखने के खोखले दिखावे के चलते ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां परिजनों ने ही अपनी मासूम बेटी को बेरहमी से हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी का अपने ही बिरादरी के युवक मोनू कुमार से मोहब्बत हो गई थी, किशोरी के स्वजन को भनक लगने पर उन्होंने आपत्ति जताई, लेकिन किशोरी नहीं मानी। पांच दिन पहले किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी से कोई संपर्क न होने पर युवक ने नौ अगस्त को लक्सर कोतवाली में स्वजन पर किसी अनहोनी को अंजाम देने का शक जता तहरीर देकर बताया कि उसका गांव की ही किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन अभी उसकी उम्र 17 साल है। बालिग होने पर दोनों ने शादी का निर्णय लिया था। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शनिवार को गांव से कुछ दूरी पर गंगा नदी किनारे बोरे में किशोरी का शव मिल गया।

यह भी पढ़ें -  UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, इस दिन से करें डाउनलोड


लक्सर कोतवाली के एसएसआइ अंकुर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम करते हुए प्रथम दृष्टया किशोरी के पिता मदन और भाई रवि को नामजद कर लिया। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि मृतका का परिवार फरार हो गया है। उसके पिता व भाई के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में दशहरे पर्व पर 20 और 21 जून को होने वाले स्नान पर्व को आम श्रद्धालुओं के लिए किया रद्द
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999