गौलापार रामबाग चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर-ट्राली से टकराई स्कूटी

खबर शेयर करें -

काठगोदाम—सितारगंज मार्ग पर कल देर रात हुए हादसे में धारचूला निवासी दो युवकों की जान चली गई। हादसा गौलापार में रामबाग चौराहे के पास उस वक्त हुआ जब उनकी स्कूटी सड़क के किनारे ट्रेक्टर से टकराई।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह व सावन सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी यूके04 डब्ल्यू 1957 पर सवार होकर सितारगंज में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी रामबाग चौराहे के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से 108 की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  जानिए किस वजह से हुई यमुनोत्री धाम जाते हुए श्रद्धालु की मौत

कुंवरपुर चौकी प्रभारी वीरेन्द्र चंद ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले ही युवकों ने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।जिस ट्रेक्टर में टक्कर लगने के कारण यह हादसा हुआ उसमें ओएफसी का सामान लदा हुआ था। यह ट्रेक्टर सड़क के किनारे बिछाई गई आप्टीकल फाइबर लाइन सप्लाई करने वाला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 20वें दिन नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा ने अपना समर्थन दिया।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999