धरोहर संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का वृहद वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अपनी धरोहर संस्था द्वारा भागीरथी-छतीना में आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उप जिलाधिकारी हरगिरि, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
जिलाधिकारी ने धरोहर संस्था को पौधारोपण कार्यक्रम के लिए बधार्इ देते हुए कहा कि हमारा परिवेश हरा भरा रहे, यह सब की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा पौध लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा भी अतिआवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  फेसबुक पर 12 साल की प्रेम यात्रा...अब बरेली के अभिषेक से शादी करने पहुंचीं अमेरिका की मीसा

वृक्षारोपण से सामान्य जन व वन्य जीवों को फल, भोजन, लकड़ी, शुद्ध हवा प्राप्त होती है। प्रदूषण कम होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा कम हो जाता है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है, इस वृहद पौधारोपण अभियान में सभी लोग अपने घरों के आसपास, कृषक बंधु अपनी खेती की मेढ़ों के किनारे, विद्याथÊगण अपने संस्थान स्कूल व कॉलेज परिसर में, व्यवसायी व समाजसेवी औद्योगिक परिसरों, पार्क, वाटिका आदि में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति पेड़ अवश्य लगायें व उसकी सुरक्षा भी करें।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, चेयरमैन रेडक्रास संजय साह जगाती, उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह फस्र्वाण, अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भुबन काण्डपाल, अशोक लोहनी, जिला संयोजक बृज किशोर वर्मा, उमेश साह, महिला संयोजक इन्द्रा पाण्डे, गीता रावल, चन्द्र उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक किशन सिंह मलडा, कैलाश अंडोला, अनिल शाह, हेम लोहनी, नवीन शाह, गणेश रावत, बबलू धपोला, मनोज शाह, बहादुर बोरा, चरण बघरी, प्रेम थापा, रेखा, जया जोशी, कमला भेसोड़ा, सरिता भाकुनी, किशन नेगी हेम वर्मा सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999