दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज,जांच शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन की शिकायत करने वाले को प्रताड़ित करने सहित उसी पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के आरोप में दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उक्त उक्त प्रकरण का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रामजीवनपुर निवासी बाबूराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उसके द्वारा कोसी नदी में अवैध खनन का विरोध एवं खनन में लिप्त वाहनों से 800 रुपये के हिसाब से वसूली करने का उसके द्वारा वीडियो बनाया गया था जिसकी शिकायत उसके द्वारा 02 जून 2022 को शिकायत की गई मगर पुलिस ने शिकायत नही ली बल्कि उसको उल्टा पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर लॉकअप में बंद कर उसको प्रताड़ित किया गया।

यह भी पढ़ें -  हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ का क़हर, 71 लोगों की मौत; शिमला में आज भी बंद हैं स्कूल

साथ ही पुलिस द्वारा उसके इनकाउंटर की भी चेतावनी दी गई। बाद उसने पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बनाया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण में पहुँच गया तथा अधिवक्ता राजेश पांडे के माध्यम से न्यायायिक मजिस्ट्रेट बाजपुर की कोर्ट में वाद दायर किया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें -  BSC नर्सिंग में प्रवेश का समय इस तारीख तक बढ़ाया गया


कोर्ट के आदेश पर बाजपुर कोतवाली में पुलिस ने तत्कालीन सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज व वर्तमान में एसएसपी कार्यालय में तैनात रीडर दरोगा प्रदीप कोहली, सिपाही नितिन कौशिक, सिपाही अमित देवरानी, सिपाही समीर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  महिला को नशे की गोली खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल,…मुकदमा दर्ज


उधर आरोपी तत्कालीन चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया है शिकायतकर्ता खुद ही खनन माफिया है। उसके द्वारा खनन के कार्य क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने के उसके द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया था तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999