भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चमोली में हुई हृदय विदारक घटना के शिकार हुए लोगों की पुण्य आत्मा शांति के लिए यज्ञ हवन कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले के पीपलकोटी में हुई हृदय विदारक घटना में हताहत हुए लोगों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में यज्ञ-हवन कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की इस दर्दनाक हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को भगवान शक्ति दें ताकि वह सब इस दुख को सहन कर सकें। यज्ञ में महापौर सुनील उनियाल गामा, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरीश डोरा, आशीष नागरथ, गोपाल पूरी, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनूप गोयल, पवन त्रिपाठी, मंत्री दीपक जेठी, प्रीति करनवाल, प्रवीण शर्मा, हिमानी रावत, पार्षद अनिता गर्ग, विमला गौड़, रोहन चंदेल, मनोज जाटव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशिता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वीरेश जैन, अंकुर जैन, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, जयपाल वाल्मीकि, अरुण खरबंदा, शक्तिकेंद्र संयोजक लव अग्रवाल, भाग सिंह नेगी, सोशल मीडिया संयोजक हृदेश लूथरा, डॉक्टर जीएन राव, अशोक राठौड़
आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें -  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव समेत स्नातक में सीटों की वृद्धि की मांग की,एसएसजे परिसर में कुलपति का पुतला फूंका

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999