हल्द्वानी में आज से दो दिवसीय जोहार महोत्सव,अभिनेता हेमंत पांडे और जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट भी करेगी शिरकत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी की ओर से शुक्रवार को जोहार जन मिलन केंद्र में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पांगती ने बताया कि दो दिवसीय जोहार महोत्सव 29 अक्तूबर शनिवार से शुरू हो रहा है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर/ जोशीमठ मे किया प्रस्थान


अध्यक्ष पांगती ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते महोत्सव सूक्ष्म तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। गढ़वाल और कुमाऊं के लोकप्रिय गायकों व नृत्य कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिभावान कलाकारों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। महोत्सव में अभिनेता हेमंत पांडे और जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट भी शिरकत करेंगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999