जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े दो सगे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

Ad
खबर शेयर करें -

राज्य के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार कर देंगे और उनकी हत्या कर दी गई है वैसे तो कुमाऊं में अपराधों का गढ़ कहे जाने वाले जिले के महानगर में बड़ी आपराधिक गतिविधि ने अंजाम लिया हैं। पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इधर पुलिस महकमे में भी इस खबर से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।ग्राम मलसी लंका निवासी अजित सिंह की प्रीत नगर में जमीन है। खेत के मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। आज धान की रोपाई के लिए अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरु पेच सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी तीन चार लोग आए और दोनों सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी भी पहुंच गए। जो किघटना की जानकारी ले रहे हैं। इधर, मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999