भवाली गरमपानी फ्रॉक कैंप के पास गहरी खाई में गिरे बाइक सवार दो घायलों को चौकी खैरना पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बचाई जान

खबर शेयर करें -


आज दिनांक 10/08/23 को भवाली क्षेत्र अंतर्गत गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD 9173 में सवार दो युवक असंतुलित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे।


सूचना मिलने पर तत्काल चौकी खैरना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा अधिनस्थ पुलिस बल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ टीम व स्थानीय जनता के लोगों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। और लगातार हो रही भारी बरसात में भी 100 मीटर गहरी खाई शिप्रा नदी में उतर कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक बृजभान यादव पुत्र रामलाल उम्र 28 वर्ष निवासी जखियाकला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व सवारी अनुज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जखियाकला थाना- कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गहरी खाई से सकुशल निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी गरमपानी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
चालक बृजभान यादव द्वारा पूछने पर बताया कि वह शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे अत्यधिक बरसात के कारण अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी।

यह भी पढ़ें -  सुमटी गांव में लकड़ी के बल्ले से क्रिकेट खेलने वाली प्रेमा की प्रतिभा को सलाम

पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना
कांस्टेबल राजेंद्र सती
कांस्टेबल प्रयाग जोशी
कांस्टेबल जगदीश धामी एसडीआरएफ टीम मौजूद रहे।

                     *
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999