शव यात्रा के दौरान अलग अलग जगहों पर दो बड़े हादसे..

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ में शव यात्रा में गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक घर का इकलौता बेटा था, घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर शव यात्रा में जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया और हादसे में पांच लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार गुरना के तोली गांव में बीती रात एक वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीण शव यात्रा में रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के लिए गए थे। इस दौरान 20 वर्षीय सागर बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट नदी में नहाते समय डूब गया, जिसे डूबता देख जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन व आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सागर का आंखों से ओझल हो गया। जिसके बाद युवक काफी दूर मिला और उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सागर अपने परिवार का इकलौता बेटा था और सेना की तैयारी कर रहा था। साथ ही घटना के दिन उसका जन्मदिन भी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  जोशीमठ त्रासदी-: मदद को उठ रहे हैं हाथ.एक ट्रक राहत सामग्री को DM युगल किशोर पंत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना