शराब पीकर हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने खैरना से किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा नव वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपने–अपने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने तथा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में दिनांक 25-12-2023 की रात्रि को खैरना रानीखेत पुल के पास भारी वाहनों के डायवर्जन प्लान का पालन कराए जाने के दौरान दो ट्रक चालकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग किये जाने पर श्री दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैरना व पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहन चालकों को अंतर्गत धारा–151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- विक्की अधिकारी पुत्र नंदन सिंह अधिकारी निवासी ग्राम जाख पोस्ट रातीघाट थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष।

यह भी पढ़ें -  भाजपा प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक आज से हल्द्वानी में, भाजपा के बड़े दिग्गज आएंगे नजर

2- भरत सिंह बिष्ट पुत्र चतुर
सिंह बिष्ट वर्ष निवासी ग्राम लोश्ज्ञानी नथुवाखान चौकी रामगढ़ थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना
2- Asi गिरीश टम्टा
3- कांस्टेबल प्रयाग जोशी

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999