सड़क हादसे में दो लोगों की मौत एक घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इसी बीच उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है यहां मोरी त्यूणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक पिक-अप बाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाहन में में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सूथना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया।

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनांक 06 जून 2025 की देर रात्रि को थाना मोरी द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मौरी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या : पन्नी में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक दीपक कुनिपाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन (संख्या-UK16CA-2248 पिकअप) मोरी त्यूणी मोटर मार्ग पर स्थान वन विभाग बेरियर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार थे जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने अपने शासकीय आवास पर लगाया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु तत्काल मोरी अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृत व्यक्तियों के शयों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति

प्रमोद राणा पुत्र श्री दौलत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा उत्तरकाशी।

मृतक

1- जगदीश चौहान पुत्र श्री हरिकिशन, उम्र 40 वर्ष निवासी मोड़ा उत्तरकाशी

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस ने लालकुआं निवासी झपटमार चोर को चोरी के कुंडल के साथ दबोचा, भेजा जेल

2- बालक जयपाल पुत्र श्री बालम सिंह, उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट उत्तरकाशी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999