ऊधम सिंह नगरः सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंका-

खबर शेयर करें -

काशीपुर में अवैध संबंधों के चलते रची गई सनसनीखेज हत्या की साजिश, मां की शिकायत और पुलिस सर्विलांस से खुला पूरा राज

Udham Singh Nagar Crime -ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति को पहले जहर मिली शराब पिलाई गई और फिर शव को कार में ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मां की शिकायत से खुला हत्या का राज

कोतवाली आईटीआई पुलिस के अनुसार, धाम खानपुर उत्तरी मारा रज्जावाला निवासी चन्द्रवती ने 1 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कुलवन्त सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास वांसखेड़ा, काशीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने बहू गुड्डी से पूछताछ की तो वह लगातार गुमराह करती रही। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद कुलवन्त अचानक लापता हो गया। मां को बहू की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…छात्राओं से छेड़छाड़ पर शिक्षक की सेवा समाप्त

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सर्विलांस जांच में दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर मिली, जिससे पुलिस का शक गहराता गया।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी महिला टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करता था। इसी से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने की यह कार्रवाई शुरू…

जहर मिली शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 25 अप्रैल को महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब और अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद कुलवन्त को जहर मिली शराब

पिलाई गई। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

हत्या मेके बाद दोनों आरोपियों ने सब को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। राय को अल्टो कार संख्या UP88-88-6054 में रखा गया और तुमहिया डैम से

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन कैल नदी में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल

निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल के पास फेंक दिया गया।

पुलिस और SDRF चला रही तलाश अभियान

कोतवाली माईटीआई पुलिस ने सर्विलांस, साक्ष्य संकलन और लगातार पूछताछ के आधार पर जारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त सिंह के शव की तलाश में जुटी हुई है। शव बरामद होना अभी बाकी है। गिरफ्तार दोनों

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

गुड्डी पत्नी कुलवन्त सिंह, निवासी खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला, बाना स्वार, रामपुर (उम्र 28 वर्ष)

कपिल मौर्या उर्फ राहुल भौयां पुत्र बृजकिशोर, निवासी मसवासी थाना स्वार, रामपुर (उम्र 29 वर्ष)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999