UKSSSC : उत्तराखंड में ग्रुप सी भर्ती के लिए अब प्रीलिम्स के बाद मेन्स परीक्षा भी होगी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) भविष्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को प्री और मैन्स के दो चरणों में आयोजित करेगा।

आयोग इसके लिए हरियाणा, पंजाब, यूपी के मॉडल का अध्ययन कर रहा है। इसके साथ ही आयोग परीक्षा आयोजित करने के लिए एसओपी भी बना रहा है। हाल ही में एक के बाद भर्ती घपले सामने आने के बाद यह नई व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।

भर्ती घपले को लेकर विवाद में आए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने से पहले परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

आयोग ज्यादातर परीक्षाओं के लिए अब प्री और मैन्स का मॉडल लागू करने जा रहा है। ऐसा पेपर लीक या नकल गिरोह को सीमित करने के लिए किया जा रहा है। आयोग का मत है कि दो- दो परीक्षाएं आयोजित कराने से नकल के सरगनाओं की सेंधमारी की संभावना कम रहेगी।

साथ ही मैन्स तक आधे अभ्यर्थी छंट जाएंगे, इस तरह मुख्य परीक्षा सीमित स्तर पर होने से बेहतर निगरानी के साथ हो सकेगी। अभी समूह ग के लिए एक ही लिखित परीक्षा होती है। इसके साथ ही आयोग परीक्षाओं के लिए एसओपी तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  31 दिसंबर से ऑनलाइन पेमेंट पर रोक! बंद होंगी गूगल पे, पेटीएम और फोनपे UPI आईडी, जानें क्यों?

हरियाणा का दौरा
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने सोमवार को पंचकूला हरियाणा लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का दौरा कर अधिकारियों से सम्पर्क किया।

आयोग के चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इसी के साथ हिमाचल, हरियाणा और यूपी में भी भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया जा रहा है। आयोग सभी की बेस्ट प्रैक्टिस के आधार पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने जा रहा है। इसी के साथ सख्त नकल कानून की भी पैरवी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

इसके लिए नकल माफिया के साथ ही नकल में शामिल अभ्यर्थियों पर भी जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है। मर्तोलिया ने बताया कि फिलहाल आयोग का ध्यान लंबित परीक्षाओं पर निर्णय लेकर, विवाद को समाप्त करने का है। इसके बाद नई परीक्षाएं भर्ती आयोजित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999