हल्द्वानी: धार्मिक उन्माद और पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उलमा-ए-अहल-ए-सुन्नत ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: देश में बढ़ते धार्मिक उन्माद और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हल्द्वानी के उलमा-ए-अहल-ए-सुन्नत और क़ाज़ी-ए-शहर की अगुवाई में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में देश में धार्मिक आधार पर हो रही हिंसा और आतंकी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। विशेषकर पहलगाम में निर्दोष श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर उलमा ने इसे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और संविधान के मूल्यों के खिलाफ बताया।

यह भी पढ़ें -  बिजनेसमैन का खुराफाती बेटा, लाखों की कार ऑटो वाले को दे आया, बदले में ले लिया रिक्‍शा, हैरान कर देगा प्‍लान

क़ाज़ी-ए-शहर और उलमा-ए-अहल-ए-सुन्नत ने राष्ट्रपति से मांग की कि:

  1. धार्मिक आधार पर हो रही हिंसा और आतंकी घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए।
  2. ऐसी घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
  3. पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा मिले।
  4. दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
  5. देश में भाईचारे और अमन-शांति के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -जिला योजना समिति की बैठक में नैनीताल जिले की वर्ष 2025-26 की ₹7020.50 लाख (सत्तर करोड़ बीस लाख, बीस हजार) की जिला योजना अनुमोदित।

ज्ञापन सौंपते हुए उलमा ने कहा कि देश का हर नागरिक चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उसे सुरक्षित महसूस करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा गांधी सरकार की तानाशाही अब बनेगी इतिहास की सीख: छात्रों को दी जाएगी जानकारी : धन सिंह रावत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999