गौला नदी के पास अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -


Haldwani News: गौला नदी के भीतर अतिक्रमण कर झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई गई, जिसमें अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


रेलवे स्टेशन के पास स्थित गोला नदी क्षेत्र में लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। मुनादी के दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समयसीमा के बाद किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पुस्तकालय लोकार्पण समारोह में सांसद अजय भट्ट ने नगर पंचायत को भेंट की " जय मॉ बगलामुखी " पुस्तक
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999