अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन, तीन की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच उत्तरकाशी जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया । इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक उत्तरकाशी के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 013/ 0017 अचानक सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 3 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वाहन में शांतिलाल पुत्र बालम लाल उम्र 45 वर्ष निवासी भंकोली ,जसपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी , वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल उम्र 39 वर्ष निवासी अगोड़ा सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट , इन जनपदों में भारी बरसात के साथ हिमपात की संभावना


बताया जा रहा है उक्त वाहन भंकोली से अगोड़ा के तरफ जाते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999