अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा,चालक गंभीर घायल,

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ से हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।

शनिवार को प्रातः थाना चकराता द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें -  यहां नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल ले गया युवक , दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज


उक्त सुचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर देख़ा गया की एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है।


वाहन जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया।

यह भी पढ़ें -  विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने खनन रॉयल्टी कम करने, भू कटाव रोकने को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन


प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

नाम घायल :-
रमेश वर्मा s/o श्री धर्मदास

रेस्क्यू टीम का विवरण

मुख्य आरक्षी 2128 भारत
आरक्षी 890 विकेश
आरक्षी 381 वीरेन्द
आरक्षी 813 वेद प्रकाश
परामीडिक्स मन्नू धीमान
चालक नीरज काम्बोज

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999