केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मानवता की मिसाल कायम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए सड़क पर चोटिल हुए व्यक्तियों के लिए तत्काल फ्लीट रुकवाते हुए घायल व्यक्तियो को अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

बुधवार को शाम 3:00 बजे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करने के बाद काठगोदाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, इस बीच उन्होंने चुंगी चौराहे के पास बेहोश हालत में जज फार्म निवासी सुख सिंह पुत्र समीर सिंह और हर्षित पुत्र चंद्र सिंह घायल अवस्था में देखा। जिस पर तत्काल केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपनी फ्लीट को रुकवा कर दोनों घायल सुख सिंह और हर्षित को फ्लीट में साथ चल रहे तहसीलदार को निर्देशित कर अस्पताल भिजवा कर भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। केंद्रीय मंत्री के तत्काल मदद को देख वहां मौजूद लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उफान में आए बरसाती नाले में बही टाटा सुमो ,एक की मौत

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999