उत्तराखंड -यहां गुलदार ने बकरी चराने गई महिला पर किया हमला, मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के गढ़वाल क्षेत्र का एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एक गुलदार ने महिला को अपना निवाला बना दिया है, यहां देवप्रयाग विधानसभा में एक और महिला को नरभक्षी गुलदार ने अपना निवाला बनाया।जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा के ग्राम दुरोगी में एक महिला को नरभक्षी गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। यहां विकासखंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में यह लगातार तीसरी घटना हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय के साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह लगभग 9:30 बजे की हैं। जब पांच-छह महिलाओं के साथ महिला गांव के पास ही बकरी चुगाने गयी थी। इसी बीच अचानक नरभक्षी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  डीएम का स्वागत कर कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गयी।मृत महिला हिंडोलाखाल क्षेत्र के ग्राम दुरोगी की निवासी गुन्द्री देवी पत्नी मदन लाल है। घटना की जानकारी पर इलाके के लोग, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। वन विभाग के साथ शूटर और लोकल शूटर भी मौके पर मौजूद हैं और सभी लोग गुलदार की खोजबीन के प्रयास कर रहे हैं।विधानसभा के विकासखंड देवप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार का आंतक बना हुआ हैं और जनता में डर का माहौल होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। वन विभाग शीघ्र ही इस गुलदार को मारे या पिंजडे में कैद करे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल खत्म हो सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999