उत्तराखंड- यहां बदमाशो ने व्यापारी को मारी गोली, लूट की वारदात को दिया अंजाम।

खबर शेयर करें -


हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे एक व्यापारी को गोली मारकर उससे कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट और गोली की ये घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास हुई। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जॉली ग्रांट रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गोली मारकर लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।बताया जा रहा है कि व्यापारी रावली महदूद की चौहान मार्किट से अपना मनी ट्रांसफर आफिस और कपड़ों का शोरूम बंद कर घर लौट रहा था। इस बीच इंद्रलोक कालोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस जिसकी छानबीन में लग गयी है।व्यापारी सवाज पाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, यहां वह सिडकुल क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में रहता था फिलहाल बदमाश बैग सहित कितनी रकम लूटकर ले कर गए हैं इसका पता भी व्यापारी को होश आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999