उत्तराखंड: यहाँ शादी से पहले दुल्हन ने किया हैरान करने वाला काम, प्रेमी संग घर से हुई फरार

खबर शेयर करें -

बाजपुर उधमसिंह नगर- बाजपुर में एक अनोखा और चर्चा का विषय बनी घटना सामने आई है। यहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई। इस घटना से जहां दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया, वहीं शादी की तैयारियां भी अचानक रुक गईं।

जानकारी के अनुसार, बाजपुर शहर निवासी युवक की शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी 2 नवंबर को होनी थी। दुल्हन पक्ष के परिजन रविवार को बाजपुर पहुंचकर शादी की रस्में पूरी करने वाले थे। वहीं दूल्हा पक्ष की ओर से शादी समारोह के लिए मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़ें -  ये दो एलिवेटेड कॉरिडोर का काम होगा तेज, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लेकिन शनिवार रात को अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई। यह खबर मिलते ही दूल्हे के परिवार में मायूसी छा गई। रविवार सुबह शादी स्थल पर लगाए गए टेंट और सजावट हटाई जाने लगी। टेंट संचालक भी इस अचानक बदलाव से परेशान नजर आए।

घटना की सूचना पर परिवार के कुछ सदस्य पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कर रहे थे, हालांकि मोहल्ले के बुजुर्गों और परिजनों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और विवाद समाप्त कर दिया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999