उत्तराखंड – 15 दिन से लापता युवक की लाश इस हालत में मिली

खबर शेयर करें -

भीमताल – पिछले 15 दिन से लापता थाना भीमताल में गुमशुदा अल्चौना निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को पांडेछोर के जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को अल्चौना निवासी अम्बी प्रसाद (48) पुत्र हिम्मत राम घर से बिना बताए चले गये और घर लौटकर नहीं आये। परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। जिसके बाद लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी।

एसआई जसवीर सिंह ने बताया सोमवार को उनका शव जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। शव सड़ गया था और दुर्गन्ध आ रही थी। लापता के 15 दिन बाद शव मिला। बताया एक अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटी की मौत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव पर थे। माना जा रहा है कि तनाव के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। शव का पंचनामा व पोस्टर की कार्रवाई करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग:-चेकिंग ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एक दरोगा व दो कॉन्स्टेबल को किया लाइन हाजिर,
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999