उत्तराखंड यहां परिवारिक कलह के चलते युवक ने किया आत्महत्या

खबर शेयर करें -

लालकुआ । कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दो किलोमीटर विकास कालोनी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में परिवारिक कलह के तंग आकर गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार घोड़ानाला निवासी प्रेम स्वर्गीय मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को फोन कर बताया कि प्रेम ने घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं और वह नहीं खोल रहा है और अनहोनी की आशंका बताई , जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  मकान कलसिया नाले की चढ़ा भेंट, रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान

परंतु लोहे का होने की वजह से दरवाजा मशीन से काटा गया जिसके बाद युवक को फंदे से निकाला जब तक उसकी हल्की सांस चल रही थी तुरंत उसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल को ले जाया गया। जहां रास्ते में अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया। सुशीला तिवारी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  मालन नदी के सैलाब में बह गया ट्रक,चालक की बची जान

वैसे प्राप्त सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखकर उक्त युवक प्रेम ने अपनी पत्नी पर वार किया । जिससे पत्नी के हाथ और कंधा टूट गया बाद में उसे ग्लानी हुई कि पत्नी केवल उससे बात ही कर रही थी तो उसने ऐसा क्यों किया? उसके पास अपनी पत्नी के इलाज के लिए भी रुपए नहीं थे। किसी तरह चंदा कर व उसके प्रेमी ने उसके पति को ₹10000 इलाज हेतु दिए। परंतु 1 दिन पूर्व की घटना के बाद आज उक्त युवक ने अपनी पत्नी के इलाज करने के बजाय स्वयं को ही फांसी के फंदे में लटका दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा प्रत्याशी पर पैसा बाटकर मतदान प्रभावित करने का आरोप, कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999