उत्तराखंड- यहां युवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया उसका शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया और उसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित पक्ष द्वारा इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया।

यह भी पढ़ें -  स्कॉलर्स होम विधालय स्तरीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभांरभ

आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। जब आरोपी पीड़िता को बार-बार परेशान करने लगा तो उसने उससे मिलना बंद कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

जिससे उसकी और परिवार वालों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की ग्रेजुएट युवती को दूसरे समुदाय के नवीं पास युवक से हुआ प्यार……….. शादी के लिए एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी पहुंचे प्रेमी युगल के सामने इन्होंने काटा बवाल………. प्रेम कहानी में अंततः हुआ यह…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999