उत्तराखंड-यहां तमंचे के दम पर महिला के साथ दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

काशीपुर।यहां घरों में काम करने वाली एक महिला से धर्म छुपाकर व तंमचे के बल पर युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।पुलिस की दी तहरीर में पशुपति बिहार निवासी एक महिला ने बताया कि लगभग 7 माह पूर्व जब वह गिरीताल निवासी एक व्यक्ति के घर में चौका बर्तन करने जाती थी, इसी दौरान उसका परिचय रोहित चौधरी नामक ड्राईवर से हुआ। ड्राईवर ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, महिला का आरोप है कि ड्राईवर उसे धोखे से मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की नोंक पर ड्राईवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी बीच अश्लील वीडिया बना ली। इसके बाद उक्त ड्राईवर ने महिला से लगातार संबंध बनाना शुरू कर दिया।

तंग आकर महिला ने गिरीताल स्थित कोठी से काम छोड़ दिया। कुछ समय बाद पीडिता को पता चला कि ड्राईवर रोहित चौधरी हिंदू नहीं बल्कि गैर धर्म का व्यक्ति है और वह कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पीड़िता का आरोप है कि उस पर आरोपी द्वारा जबरन निकाह का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। आरोपी की पत्नी भी पीड़िता पर निकाह करने का दबाव बना रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दो दिसंबर को आरोपी अपनी पत्नी, भाई व दो अन्य के साथ उसके घर में घुस आया और उसे जबरन खींचकर ले जाने लगा।

यह भी पढ़ें -  CBSE ने जारी की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथी

चीख पुकार मचने पर उपरोक्त सभी आरोपियों ने पीडिता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999