उत्तराखंड-यहाँ टोल प्लाजा के पास आ धमका हाथी, मौके पर मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -
लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आ धमका हाथी, मौके पर मची अफरा-तफरी

देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा में उस समय हड़कंप मच गई जब एक विशालकाय हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ धमका. हाथी को वहां मौजूद लोगों की सामने थम गई.

लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आ धमका हाथी

घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है. अचानक हाथी विशालकाय हाथी देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आ गया. हाथी को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान टोल प्लाजा पर कई गाड़ियां मौजूद थी. सभी लोगों में दहशत फ़ैल गई. कुछ देर तक तो हाथी सड़क पर ही घूमता रहा. उसके बाद वो जंगल की ओर चला गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्डमौसम अपडेट(देहरादून) गिरेगा तापमान, आज इन जनपदों में होगी झमाझम बरसात ।।

हाथी ने ली थी दंपति की जान

बता दें बीते बुधवार को सुबह लकड़ी लेने जंगल गए दंपति को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह हाथी वही हो सकता है. क्योंकि जिस जगह पर हाथी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, उस जगह से घटनास्थल की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999