उत्तराखंड- यहाँ दो आवासीय मकानों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी न्यूज़- जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खन्ना, पट्टी फतेह पर्वत के चुंगी डंडा इलाके में अचानक आग लगने से दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आग की चपेट में आए मकान नंदू लाल एवं वीरेंद्र सिंह के बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को सूचना दी और आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है, हालांकि दोनों मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक बजट किया प्रस्तुत, धामी सरकार ने पेश किया 1,01,175 कराेड़ का बजट प्रस्तुत

सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी राजस्व टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने ग्रामीणों से आग से बचाव को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों और खुले चूल्हों के उपयोग को देखते हुए आग से संबंधित सुरक्षा उपायों का पालन करने पर जोर दिया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999