उत्तराखंड-नहाते समय पांच युवक गंगा में बहे ,2को किया सकुशल रेस्क्यू ,दो शव बरामद ,एक लापता

खबर शेयर करें -

राज्य के टिहरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी के पास गंगा में नहाते समय पांच पर्यटक गंगा में बह गए। इनमें से दो को जिंदा बचा लिया गया जबकि दो के शव गंगा से निकाले गए। जबकि एक अभी लापता है। सभी पर्यटक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व दिल्ली के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक कुमार शर्मा और राजीव कुमार शर्मा निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि आदित्य देव निवासी मुजफ्फरनगर अभी लापता है। जिन युवकों को बचाया गया है उनकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश गौतम और दिल्ली निवासी मंजुल मनोहर के रूप में हुई है।

मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से चार युवक दिल्ली के एक युवक के साथ शिवपुरी रेंज में पहुंचे। शाम के समय पांचों युवक गंगा में नहाने पहुंच गए। वे गंगा में नहाने तो उतर गए लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नतीजतन पांचों युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें -  टीआई को डयूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया लाइन हाजिर

आसपास के लोगों ने उन्हें बहते देखा तो पुलिा को घटना की जानकारी दी गई। तुरंत मौके पर जल पुलिस पहुंच गई। जल पुलिस ने दो युवकों को कुछ दूरी पर राफ्ट से पीछा कर बचाने में सफलता हासिल कर ली। थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो युवकों के शव भी गंगा से पुलिस ने बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक युवक अभी लापता है।

यह भी पढ़ें -  केरल राज्य का भ्रमण कर वापस लौट रहा दुग्ध संघ के पदाधिकारियों का वाहन टांडा रूट में पलटा

जिसके लिए सर्च ऑपरेशन आज सुबह फिर से चलाया जा रहा है। युवकों को बचाने वाली टीम में शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत कॉन्स्टेबल पंकज सलार देवराज एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999