उत्तराखंड यहां सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें -  नाम के थे शिक्षा देने वाले,और कर रहे थे वन्य जीव जंतु के अंगों की तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी 38, ललिता 36 के साथ कार चालक बबलू 27 निवासी बरेली घायल है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना से बचाव के तरीके

सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती हैं। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे है।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्चे से वोट डलवाने का वीडियो, मुकदमा दर्ज

मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते हैं। ज्योति बिहार की रहने वाली है और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। इनके पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करते हैं। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999