उत्तराखंड- यहां डीएम ने वैक्सीनेशन कराने में अच्छा काम करने वालों को दिया प्रशस्ति पत्र

खबर शेयर करें -

जिलाधिकरी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम सरकड़ी, तहसील बाजपुर में 45 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराने में उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम सरकड़ी के ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह, आशा कार्यकत्री श्रीमति प्रेमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमति मिथिलेश एवं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पूरन सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होने कहा कि जनपद में 45 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराने में चारों ने आपस में समन्वय बना के संयुक्त रूप से सराहनीय कार्य किया व ग्राम सरकड़ी, जनपद में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला पहला गांव बना। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं जनपद में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य में अपना सहयोग दें।
ग्राम प्रधान सरकड़ी जसविन्दर सिंह ने बताया कि ग्राम में 45 वर्ष की आयु से ऊपर के 266 व्यक्ति है जिनमें से 236 लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है एवं गम्भीर बिमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अविनाश खन्ना उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई, नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999