उत्तराखंड-यहाँ पुलिस की वर्दी हुई दागदार,यहां चौकी इंचार्ज ने पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर किया दुष्कर्म,निलंबित,जाँच जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी एक बार फिर से दागदार हुई है चोरी के मामले में विवेचना कर रहे रायपुर थाना क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।

पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता योगा ट्रेनर है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर चौकी इंचार्ज कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, धामी सरकार पर साधा निशाना


आरोप है कि विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जाने की बात कहकर पीड़ित महिला को अपने साथ नैनीताल ले गया. वहां होटल के कमरे में पुलिस का रौब झाड़कर उससे दुष्कर्म किया. आरोप है कि मनोज भट्ट उसे लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया, तो वह केस में चार्जशीट दाखिल नहीं करेगा. यहां वह सहस्रधारा रोड पर किराये के फ्लैट में रह रहा था. आरोप है कि उसने इस फ्लैट में महिला को कई बार जबरन बुलाया और सरकारी पिस्टल के बल पर उसके दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ लापता युवक का शव नदी किनारे मिला, जेब से सल्फास और ब्लेड बरामद, आत्महत्या की आशंका

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला संबंधित अपराध के मद्देनजर मुकदमे की विवेचना महिला उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है. साथ ही एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999