उत्तराखंड-यहां शिकारी बना शिकार,मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है बता दे कि यहां के भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी किनारे जंगली सुअर का शिकार करने निकले तीन शिकारियों में से एक का शव मौके से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसकी सीने और चेहरे पर गोली के छर्रों के निशान पाए गए हैं।कांडा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मृतक के साथ गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -  महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम कांडा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धपोला सेरा गांव का 35 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह अपने दो साथियों कांडा के 39 वर्षीय संजय नगरको​टी पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी और भदौरा निवासी 33 वर्षीय पवन धपोला पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ भद्रकाली कपूरी जंगल के बीच नदी किनारे जंगली सुअर कर शिकार करने के लिए गए थे। लेकिन इसी बीच इनमें से रविंद्र सिंह साथी शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हो गया। उसकी मौत हो गई।आज सुबह मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। जबकि रविंद्र के साथ गए दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।थाना प्रभारी खुशवंत सिंह टीम आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर धपोला सेरा गांव पहुंचे। घटना स्थल जंगल में डेढ़ किमी अंदर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999