उत्तराखंड-यहां गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो, चार घायल एक मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के पौड़ी गढ़वाल सड़क दुर्घटना को लेकर एक खबर सामने आ रही है यहां के घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में 5 लोग सवार थे हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।


प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार को लगभग 4ः30 बजे एक बोलरो टैक्सी जिसका वाहन संख्या यूके12टीए-0945 है घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर ग्राम चमकोट पट्टी पैडूलस्यूं की सरहद अन्तर्गत 300 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 05 व्यक्ति सवार थे।रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में हरि सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र दया सिंह ग्राम किरसाल (चंगीन) पट्टी ढाईज्यूली तहसील चाकीसैंण की घटना स्थल पर मृत्यु हुई, जबकि शेष घायल हुए। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट, बारहस्यूं, पौड़ी को नामित किया गया है।परगना मजिस्ट्रेट, बा. पौड़ी श्याम सिंह राणा ने बताया कि जो कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो वह इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर परगना मजिस्ट्रेट,बा. पौड़ी न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

यह भी पढ़ें -  रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999