उत्तराखंड-यहां एसपी द्वारा इतने पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा उत्तरकाशी कस्बा में भ्रमण कर पुलिस ड्यूटियों को चैक किया गया, इस दौरान पुलिस चौकी उत्तरकाशी बाजार ठेके के आसपास होटल ढाबों पर बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी, जिस पर एस0पी0 द्वारा कार्रवाई करते हुए *पुलिस चौकी बाजार में नियुक्त प्रभारी समेत 04 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया।
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी को दी गयी।


एस0पी0 उत्तरकाशी का स्पष्ट कहना है कि उत्तरकाशी में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतया लगाम कसी जाएगी। होटल ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने के प्रचलन को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग द्वारा 25 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999