उत्तराखंड- यहां लगा अग्रिम आदेशों तक खनन पर प्रतिबंध

खबर शेयर करें -

चंपावत जिले से खनन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर अगले आदेश तक खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जारी आदेश के अनुसार जनपद अंतर्गत नदी तल से लगी हुई निजी नाप भूमि, राज्य सरकार एवं वन भूमि में उप खनिजों के खदान/ चुगान के खनन पट्टाधारकों को खनन/चुगान के पट्टे जारी किए गए हैं।

वर्षाकाल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाली जान-माल की क्षति को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में सुरक्षात्मक उद्देश्य से जनपद के सभी खनन पट्टाधारकों/अनुज्ञाधारकों के खनन कार्य पर कल (बुधवार) 30 जून 2021 से अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगाया जाता हैं।जानकारी देते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि यदि किसी भी पट्टाधारक/अनुज्ञाधारक को उक्त प्रतिबंधित अवधि में खनन कार्य करते हुए पाया जाता हैं, तो सम्बंधित खनन पट्टाधारकों के विरुद्ध सुसंगत नियमों के अधीन कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी कोतवाली में बवाल : सूडान के युवक ने की पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी, देखे वीडियो वायरल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999