उत्तराखंड पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -

देहरादून के डालनवाला थानान्तर्गत मोहिनी रोड इलाके में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का बिजनेस पार्टनर है।


दरअसल 29 तारीख को मोहिनी रोड इलाके में एक घर में बोरे में बंद एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक का नाम अशरफ था और वो एक इंवेस्टमेंट कंपनी चला रहा था।

यह भी पढ़ें -  अंकित सुनाल बने युवाओं का प्रेरणा स्रोत"गरिमा"


हत्या के बाद से ही मृतक अशरफ का एक दोस्त गायब था। पुलिस ने उस पर फोकस किया और अशरफ के दोस्त सुहैल को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। सुहैल के सख्ती से पूछताछ के बाद खुलासा हो गया।


दरअसल अशरफ ने गुलिस्तान म्युचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी खोली थी।इस कंपनी में अशरफ ने सुहैल को पार्टनर बनाया।

यह भी पढ़ें -  अगर आप भी यूज कर रहे हैं ये व्हाट्सएप तो हो जाएं सावधान! पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट


इस कंपनी में दोनों ने लोगों से पैसों की इंवेस्टमेंट शुरु कराई। पैसे इकट्ठा होने लगे तो दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा होने लगा।


हत्या वाले दिन भी दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। इसी विवाद में सुहैल ने अशरफ के सिर पर छोटे सिलेंडर से वार कर दिया। इस हमले में अशरफ को गंभीर चोटें आईं वो मर गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शव मिलने से मचा हड़कंप


इसके बाद सुहैल ने अशरफ की लाश को रजाई में लपेटकर बोरे में बंद कर दिया और कमरे से भाग गया।


पुलिस ने सुहैल के पास से दो फोन, मृतक की स्कूटी और सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999