उत्तराखंड- यहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

खबर शेयर करें -

चम्पावत।यहां पर लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक पोखरी गांव निवासी सरिता उर्फ सुषमा 28 वर्षीय पत्नी प्रकाश सिंह का शव गत देर रात 9 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई लोगों ने इस घटना की जानकारी लोहाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से निकालकर कब्जे में लिया और गत दिवस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जंगल में किया दुष्कर्म स्कूटी छोड़ भागा आरोपी पुलिस ने किया मामला दर्ज

साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका का 6 साल का एक बच्चा है, और ग्रामीणों के अनुसार मृतका के प्रति शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है, पिता के मुताबिक 2014 में सुषमा की शादी प्रकाश के साथ की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रकाश के घर पहुंचने के बाद उसने सुषमा के साथ मारपीट की इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाट्सएप के जरिए अपनी छोटी बहन को दी थी। साथ ही तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात 8:00 बजे आत्महत्या कर ली वही पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999