उत्तराखंड -यहां खाई में गिरी मैक्स, सात घायल एक की मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आती रहती है और एक बार एक ऐसे ही सड़क दुर्घटना की पौड़ी गढ़वाल से दुखद खबर सामने आ रही है, सतपुली द्वारीखाल विकासखंड के सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरने से एक बच्चे की मौत और 7 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   Badi khabr-2015 के दरोगा भर्ती घपले में विजिलेंस जांच को मिली मंजूरी।

राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद के अनुसार शुक्रवार को सतपुली से नैणी की ओर जा रही मैक्स ग्राम शीला के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक मोहन सिंह के 10 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई।

जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पुलिस ने घायल अंजली देवी (22) पत्नी मंदीप सिंह ग्राम गडिगांव, शकुंतला देवी (43) पत्नी वीरेंद्र सिंह ग्राम सिलड़ी, विशाल (20) पुत्र तिरुपति लाल ग्राम सीला, भगवती देवी (90) पत्नी राम सिंह ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह (48) पुत्र भजन सिंह ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम नैणी, आदित्य (10) पुत्र मोहन सिंह ग्राम नैणी और भरत सिंह (63) पुत्र राम सिंह ग्राम पाटली सभी पट्टी लंगूर वाला को खाई से निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  हाथियों का झुंड आता देख दहशत में आए लोग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जहां आदित्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शकुंतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से मृतक एवं घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999